उत्तराखंड:- भगवान बद्री और केदार के दर्शन को पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने किया भव्य स्वागत…

Spread the News

उत्तराखंड। भारत के जाने माने उद्योगपति तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को प्रातः श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये उसके पश्चात पूर्वाहन को वह भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे। दर्शन के पश्चात अंबानी ने श्री बद्रीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम के लिए 10 करोड़ रूपये दान किये। बाबा के धाम पहुंचने पर मुकेश अंबानी का मंत्र उच्चारण के साथ भव्य स्वागत किया गया। श्री बद्रीनाथ व श्री केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उद्योग पति मुकेश अंबानी को उत्तराखंडी टोपी भेंट कर स्वागत किया।

भगवान के दर्शन के पश्चात उद्योगपति अंबानी ने मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के समक्ष बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुआई में चारधाम यात्रा काफी सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने यात्रा पड़ावों पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए काफी बेहतरीन व्यवस्था की है। इस तरह की सुंदर और सुरक्षित व्यवस्था दूसरे धार्मिक स्थलों पर कम ही देखने को मिलती है। अंबानी ने कहा कि वे लगभग 20 सालों से उत्तराखंड आ रहे हैं लेकिन वर्तमान जैसी व्यवस्थाएं पहले कभी भी देखने को नहीं मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुआई में यहां वास्तव में ऐतिहासिक काम हुए हैं। अंबानी ने कहा कि आगामी 10 सालों में उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की संख्या काफी बढ़ेगी। उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह थामी के नेतृत्व में अप्रत्याशित कामयाबी हासिल की है जो अपने आप में रिकार्ड है। उन्होंने कहा कि अभी हाल के दिनों में उत्तराखंड में बादल फटे। जान माल का काफी नुकसान हुआ है। हमारी संवेदनाएं हैं। मैं और रिलायंस फाऊंडेशन जब भी उत्तराखंड को किसी भी तरह की आवश्यकता होगी साथ खड़े रहेंगे। अंबानी ने बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को बताया कि लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री इन धामों में पहुंचते हैं लेकिन किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होती है। इससे पता चलता है कि उत्तराखंड सरकार का आस्था को लेकर विजन कितना भव्य है। यहां सब कुछ मास्टर प्लान के तहत किया जा रहा है। इससे पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुंच रहा है। ऐसी व्यवस्थाएं अन्य स्थानों पर काफी कम ही देखने को मिलती है। मुकेश अंबानी ने बीकेटीसी के अध्यक्ष को बताया कि धामों एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वह उत्तराखंड सरकार के साथ खड़े रहेंगे। द्विवेदी ने बताया कि मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्य काफी लंबे समय से श्री बदरीनाथ जी और श्री केदारनाथ जी के मंदिर में दर्शन के लिए आते रहे हैं । दोनों मंदिरों के सौंदर्यीकरण में अंबानी परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका काफी पहले से ही रही है। सबसे खास बात यह है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी की श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ जी में अटूट आस्था एवं श्रद्धा है। जिसकी वजह से अंबानी परिवार हर साल बाबा के द्वार आकर नतमस्तक होता है।

Related Posts

मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…