हल्द्वानी:- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया एनसीसी कैंप का निरीक्षण, कैडेट्स के साथ साझा किए अनुभव…….

हल्द्वानी:- आयुक्त कुमाऊँ /सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शुक्रवार को रानीबाग स्थित एनसीसी 79 बटालियन में संचालित एडवांस लीडरशिप कैम्प में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने केडेट्स को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम व गतिविधियों की जानकारी के साथ ही निरीक्षण किया। आयुक्त ने केडेट्स से संवाद कर उन्हें जीवन में सफलता के टिप्स देने के साथ-साथ चुनोतियों से लड़कर सफलता हासिल किए जाने के संबंध में अपने अभुभव सांझा किए। उन्होंने कहा कि अनुशासित जीवन हमेशा ही नेतृत्व क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए लीडर वही है जो हमेशा आगे रहकर मुकाबला करता है। उन्होंने केडेट्स से हमेशा ही अपडेट रहने की बात कही। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे केडेट्स को जीवन में अनुशासित, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के प्रति संवेदनशील रहने हेतु प्रेरित किया। आयुक्त ने कहा कि ये एनसीसी कैडेट्स भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

कैंप पहुंचने पर आयुक्त दीपक रावत को एनसीसी के कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश कौशिक ने बताया कि इस एडवांस्ड कैंप में लीडरशिप, ड्रोन तकनीक, साइबर क्राइम, और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है । कैंप में उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ से आए एनसीसी कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल राजेश कौशिक समेत अन्य अधिकारी, जवान आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…