हल्द्वानी:-प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री रोकने हेतु चला अभियान, तीन दुकानें सील……

Spread the News

हल्द्वानी। भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री रोकने हेतु संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुछ दुकानदार बिना मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के प्रतिबंधित COLDIRF Syrup तथा Dextromethorphan Hydrobromide Syrup IP बेचते हुए पाए गए। ऐसे तीन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम, 1945 के अंतर्गत दुकान सील की गई, तथा स्टॉक का पंचनामा तैयार कर नमूने जब्त किए गए। मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल एवं वरिष्ठ औषधि निरीक्षक को भेजी जा रही है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे, ड्रग इंस्पेक्टर नैनीताल मीनाक्षी बिष्ट व टिम के अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

सट्टे का जाल, लेनदेन के चक्कर में नाबालिक ने गंवाई जान…..

Spread the News

Spread the Newsकालाढूंगी। जल्दी पैसा कमाने की चाहत में जुए और सट्टे की दलदल में धंस कर हजारों परिवार बर्बाद हो चुके हैं। सट्टे और पैसों के लेनदेन में फंसे…

पेयजल समस्या पर फूटा गुस्सा, जल संस्थान कार्यालय पहुंचे लोगों ने किया सहायक अभियंता का घेराव…. 

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में पेयजल की समस्या भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को वार्ड नंबर 12 की पार्षद प्रीति आर्य के नेतृत्व में…