हल्द्वानी:- STH में कैथ लैब निर्माण में देरी पर सांसद हुए नाराज, मुख्यमंत्री को पत्र लिख कार्यदाई संस्था पर कार्रवाई की मांग…..

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में कैथ लैब के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर कार्यदायी संस्था मंडी परिषद पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि कैथ लैब का निर्माण कार्य समय पर पूरा न होना गंभीर लापरवाही है। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने में देरी हो रही है। उन्होंने कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर मंडी परिषद पर सवाल उठाए हैं।

मामले में सफाई देते हुए मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि सांसद की नाराजगी वाजिब है, लेकिन देरी की मुख्य वजह कैथ लैब की मशीन का अब तक अस्पताल प्रबंधन द्वारा न मंगाया जाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मशीन आने के बाद ही लैब का ढांचा और इंस्टॉलेशन कार्य उसी हिसाब से पूरा किया जा सकता है।

अनिल कपूर डब्बू ने मंडी परिषद की साख का बचाव करते हुए कहा कि परिषद अब तक 400 से अधिक भवनों का निर्माण कर चुकी है और किसी पर भी गुणवत्ता को लेकर शिकायत नहीं आई है। उन्होंने अधिकारियों को एसटीएच जाकर निरीक्षण करने और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष ने कहा, “कैथ लैब केवल सांसद अजय भट्ट का नहीं, बल्कि पूरे हल्द्वानी की जनता का सपना है। इसे जल्द पूरा किया जाएगा।” उन्होंने सांसद से अपील की कि वे अस्पताल प्रबंधन से भी संवाद करें ताकि मशीन जल्द उपलब्ध कराई जा सके और निर्माण कार्य तेज हो सके। जानकारी के अनुसार, सुशीला तिवारी अस्पताल प्रबंधन इस संबंध में कई बार पत्राचार कर चुका है।

Related Posts

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…