हल्द्वानी:- देखें Video: पेपर लीक मामले में भूख हड़ताल पर बैठे भूपेंद्र कोरंगा को पुलिस ने जबरन उठाया, आंदोलनकारी और पुलिस के बीच हुई भारी नोक-झोंक……

हल्द्वानी। पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर हल्द्वानी के बुधवार पार्क में आंदोलनरत छात्रों की पुलिस से तीखी झड़प हो गई। हुआ यूं कि सोमवार को पिछले पांच दिनों से भूख खड़ताल पर बैठे भूपेंद्र कोरंगा को पुलिस जबरन उठाने पहुंची।

जब पुलिस ने भूपेंद्र को जबरन उठाने का प्रयास किया तो वहां मौजूद छात्रों और अन्य लोगों ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया, इस दौरान पुलिस और अन्य लोगों के बीच भूपेंद्र को जबरन उठाए जाने के चलते काफी खींचातानी भी हुई। अंकित भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने भूपेंद्र को धरना स्थल से उठाकर अस्पताल में भर्ती कर दिया।

आंदोलनकारियों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सरकार पेपर लीक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Posts

बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय राजा गिरफ्तार…

गोलापार्किंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी…

दीपावली पर बैंकों और सर्राफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिस

हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी तेज कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बुधवार को मिनी पुलिस…