हल्द्वानी:- तहसील में मिली अनियमितताओं पर डीएम की सख्त कार्रवाई, तहसीलदार मनीषा बिष्ट धारी स्थानांतरित, कुलदीप पांडे होंगे हल्द्वानी के नए तहसीलदार……..

Spread the News

हल्द्वानी लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा मंगलवार को तहसील का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान निरीक्षण में मिलीं अनियमितताओं का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नैनीताल वंदना द्वारा दोषी कार्मिकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के तहत तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट को धारी स्थानांतरित किया गया है तथा उनके विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित की गई है। वहीं कानूनगो अशरफ अली को हल्द्वानी तहसील से अवमुक्त उनके मूल जनपद ऊधम सिंह नगर वापिस किया गया है तथा उनके निलंबन की संस्तुति नियुक्ति अधिकारी, जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को प्रेषित की गई है।

आपको बता दें कि इसी वर्ष जून माह में जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा किए गए वार्षिक निरीक्षण में भी तहसीलदार हल्द्वानी के कार्यालय व न्यायालय कार्य में विभिन्न अनियमितताएँ पाई गई थीं, जिस पर उन्हें कठोर चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार हेतु एक माह का समय दिया गया था। चेतावनी के बाद भी आयुक्त कुमाऊँ मण्डल के निरीक्षण में गंभीर खामियाँ पाई गईं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि तहसीलदार द्वारा न तो अपनी कार्यप्रणाली में सुधार किया गया और न ही अधीनस्थ कार्मिकों पर नियंत्रण रखा गया। फलस्वरूप दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि उनके सेवा अभिलेख में अंकित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त लंबे समय से तहसील हल्द्वानी में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो भगवत बिष्ट को भी जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा तत्काल प्रभाव से हल्द्वानी से स्थानांतरित कर दिया गया है।

अब तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पांडे को हल्द्वानी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं धारी तहसीलदार पूजा शर्मा को लाल कुआं की जिम्मेदारी सौंप गई है।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि तहसील हल्द्वानी में प्रकाश में आई अनियमितताओं की जांच की जा रही है, जांच पूर्ण होने पर दोषी पाए जाने वाले अन्य कार्मिकों पर भी कार्यवाही की जाएगी ।

Related Posts

चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…