उत्तराखंड:- देखें Video: छात्र संघ चुनाव में नामांकन के दौरान चली गोली, मचा हड़कंप….

Spread the News

रुद्रपुर। छात्र संघ चुनाव में नामांकन के दौरान सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में उसे समय हड़कंप मच गया जब कॉलेज गेट पर दो गुटों में हो रही मारपीट के दौरान एक युवक ने गोली चला दी गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुटों को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि छात्र संघ चुनाव को लेकर बीते दिनों रुद्रपुर के बगवाड़ा क्षेत्र में भी फायरिंग की वारदात हुई थी, जिसमें एक युवक घायल हुआ था। उस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। अब एक बार फिर कॉलेज गेट पर हुई फायरिंग ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उधम सिंह नगर जिले की एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…