हल्द्वानी:- रोचक होगा एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव, मनोज सिंह बिष्ट निर्विरोध उप सचिव घोषित…..

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के विभिन्न पदों पर आज बुधवार को नामांकन हो गए। प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी छात्र इकाइयों एबीवीपी और एनएसयूआई के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुट गई हैं। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से अभिषेक गोस्वामी, एनएसयूआई ने कमल बोरा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अरशद अल्वी ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद पर तीन नामांकन होने से यह तो पक्का हो गया कि इस बार मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष पद के लिए 2, महिला उपाध्यक्ष के लिए 1, सचिव के लिए 1, उपसचिव के लिए 1, कोषाध्यक्ष के लिए 3, संस्कृति सचिव के लिए 1, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए 2, कला संकाय के लिए 33, वाणिज्य संकाय के लिए 3 और विज्ञान संकाय के लिए 13 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। वहीं 3 बजे के बाद नामांकन का समय समाप्त होने तक उप सचिव पद के लिए सिर्फ मनोज सिंह बिष्ट का ही नामांकन हुआ था, जिससे मनोज निर्विरोध उपसचिव बन चुके हैं। इसके बाद मनोज के समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठाकर खुशी जाहिर की। अब 27 सितंबर को मालूम पड़ेगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।

Related Posts

नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…