उत्तराखंड:-अध्यापक पर लगा छात्रा के साथ अश्लिल हरकत करने का आरोप, लोगों में आक्रोश……

रुद्रप्रयाग। जिले में सरकारी विद्यालय के अध्यापक पर छात्र के साथ अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से छात्र-छात्राओं, परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अगस्त्यमुनि थाना क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल के शिक्षक पर कॉलेज की छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर में आरोप लगाया है कि शिक्षक ने उसे कंप्यूटर सिखाने के बहाने विद्यालय में बुलाया, जब वो विद्यालय पहुंची तो शिक्षक नशे की हालत में था। शिक्षक ने पहले उसे कंप्यूटर पर बैठाया और फिर बार-बार अपने पास बैठने का दबाव बनाया। आरोप है कि शिक्षक ने उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की और उसका बैग और मोबाइल अपने पास रख लिया। मौका पाकर पीड़िता किसी तरह वहां से निकल गई।

घटना स्थल से निकलने के बाद युवती ने लोगों को आपबीती सुनाई, जिसपर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। इस बीच मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के लोगों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। आक्रोशित लोगों के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले में अभी शिक्षक का पक्ष सामने नहीं आया है।

Related Posts

बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय राजा गिरफ्तार…

गोलापार्किंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी…

दीपावली पर बैंकों और सर्राफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिस

हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी तेज कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बुधवार को मिनी पुलिस…