हल्द्वानी। CSC सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, अनियमितताओं पर 08 सेंटर कराए बंद…

Spread the News

हल्द्वानी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार मंगलवार को पुलिस द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में CSC सेंटरों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच टीमें बनाकर क्षेत्र में सघन अभियान शुरू हुआ। अभियान के दौरान कुल 19 सेंटरों की चेकिंग की गई। जांच के दौरानर जिस्टर मेंटेन न करना, रेट लिस्ट उपलब्ध न होना, सेंटर में CCTV कैमरा नहीं लगा होना आदि अनियमितताएँ पाए जाने पर 08 सेंटरों को तत्काल बंद कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार इस जांच का उद्देश्य नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा लोगों की सुरक्षा व सेवा की गुणवत्ता को प्राथमिकता प्रदान करना है। अनियमितताएँ पाए जाने पर सेंटरों को बंद कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग जनहित में आवश्यक कदम उठाते हुए सेवा केंद्रों की पारदर्शिता, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहा है।

Related Posts

एसएसपी कार्यालय में कथित अभद्रता पर भड़के, सुरेश भट्ट……

Spread the News

Spread the Newsलोकतंत्र में अमर्यादित व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं, सरकारी संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी! सुरेश भट्ट हल्द्वानी। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण…

भारी बारिश का अलर्ट, कल इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल….

Spread the News

Spread the Newsबागेश्वर। भारत मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 अगस्त को बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज…