उत्तराखंड:-दरोगा को गोली मार फरार आरोपी ने खुद को मारी गोली, मौत……

हरिद्वार। हरि की नगरी में रोडवेज बस स्टेशन के निकट दरोगा को गोली मारकर फरार हुआ आरोपी रविवार को देहरादून में पुलिस द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान मारा गया।

पुलिस के अनुसार शनिवार को दरोगा को गोली मारकर भागे आरोपी ने घेराबंदी के दौरान खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी देहरादून के लक्ष्मण चौक स्थित अपने एक परिचित अधिवक्ता के यहां छिपा हुआ था। पुलिस के पहुंचते ही उसने गोली चला दी।

जानकारी के अनुसार शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा के जींद जिले से पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के दौरान बदमाश ने उप निरीक्षक सुरेंद्र पर गोली चला दी। घायल दरोगा को गंभीर हालत में ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार, जींद जिले के एसपी को धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी की लोकेशन हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के आसपास मिली थी। उप निरीक्षक सुरेंद्र जब बस अड्डे के पास उसकी तलाश में पहुंचे, तो आरोपी नजर आते ही भागने लगा। पीछा करते हुए दरोगा ने उसे पकड़ भी लिया, लेकिन हाथापाई के दौरान आरोपी ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गया था। रविवार को देहरादून में उसकी तलाश के दौरान पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को गोली मार ली।

Related Posts

नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…