नैनीताल:-देर रात चला ऑपरेशन रोमियो, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और हुडदंगियों के खिलाफ हुई कार्रवाई……

नैनीताल। महिला सुरक्षा, सार्वजनिक मर्यादा और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता प्रदान करते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में जिले में ऑपरेशन रोमियो अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अपराधियों पर नकेल कसने के लिए स्वयं एसएसपी ने मैदान में उतरकर अधीनस्थों को कार्यवाही हेतु सख्ती से निर्देशित किया। इस दौरान चैकिंग में ड्रंक एंड ड्राइव में 17 चालकों को गिरफ्तार किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता पर 93 लोगों को हिरासत में लिया गया, वहीं चेकिंग कर वाहनों में लगी काली फ़िल्म हटाने के साथमॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर लगे वाहनों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 17 वाहन सीज किए जाने के साथ 144 का चालान कर ₹29,250 जुर्माना लगाया गया।

हल्द्वानी में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीमों ने गोलापार, पनचक्की, दमुवादूंगा क्षेत्रों में देर रात तक अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने पर 13 चालान कर ₹6250 का जुर्माना लगाया गया, वहीं शराब पीकर वाहन चलाने पर 16 चालकों को गिरफ्तार कर एक वाहन चीज किया गया है।

इधर मल्लीताल क्षेत्र में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सख्ती से चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नशा व अराजकता फैलाने पर 80 चालान कर ₹23,000 जुर्माना वसूला। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 22 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर एक चालक को गिरफ्तार कर 02 वाहन सीज किए गए।

  • Related Posts

    अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

    शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

    भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

    बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…