राष्ट्रीय खेलों के लिए हल्द्वानी पहुंचे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

Spread the News

हल्द्वानी। उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी, कोच और तकनीकी स्टाफ का आगमन शुरू हो गया है। शुक्रवार को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और हरियाणा के ट्रायथलॉन खिलाड़ियों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए जिला प्रशासन और खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। स्टेशन पर छोलिया नृत्य की धुन और पारंपरिक फूल मालाओं ने माहौल को और खास बना दिया।

 

खिलाड़ियों ने बताया कि ट्रायथलॉन प्रतियोगिताओं में साइक्लिंग रेसिंग और स्विमिंग जैसे रोमांचक खेल शामिल होंगे। आगमन के इस अवसर ने हल्द्वानी को राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का केंद्र बना दिया है, जहां सभी व्यवस्थाएं खिलाड़ियों की सुविधा के लिए पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों और कोचों ने आयोजन के प्रति उत्साह जताते हुए कहा कि उत्तराखंड का आतिथ्य और संस्कृति उन्हें बेहद प्रेरित कर रही है।

 

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…