हल्द्वानी:-दरोगा के बेटे ने गौला पुल से लगाई छलांग, मौत……

Spread the News

हल्द्वानी। गौला पुल से एक युवक के छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। उस समय पुल पर आवाजाही अधिक होने के चलते मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। कुछ युवक तुरंत युवक को उठाने के लिए पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बृहस्पतिवार को शाम लगभग पांच बजे हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग के निकट एक युवक ने गौला पुल से छलांग लगा दी। लोगों ने तुरंत युवक के पुल से कूदने की सूचना बनभूलपुरा पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष सुशील कुमार टीम के साथ पहुंचे। नदी का बहाव तेज होने के चलते घायल युवक को जेसीबी की मदद से उठाकर किनारे लाया गया। इसके बाद युवक को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुल से छलांग लगाने के दौरान युवक पानी में ना गिरकर सूखी जमीन पर पत्थरों के ऊपर गिरा था जिससे उसे बहुत ज्यादा चोट आई थी। मृतक की पहचान बद्रीपुरा वार्ड नंबर 11 निवासी 21 वर्षीय अभय कुमार पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई। राकेश कुमार रामनगर में पुलिस की स्पेशल ब्रांच में दरोगा के पद पर तैनात हैं। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…