हल्द्वानी:- ओखलाकांडा निवासी महिला का गौला में मिला शव, छह उंगलियों से हुई शिनाख्त.. देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। ओखलकांडा ब्लॉक क्षेत्र में बसोटिया नदी के पास घास काटने के दौरान लापता हुई 50 वर्षीय महिला तुलसी देवी पत्नी स्व. तेज राम का शव आज बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में रेलवे स्टेशन के निकट गोला नदी से बरामद हो गया है। महिला के हाथ में छह उंगलियों के आधार पर महिला की शिनाख्त हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम लगभग 4 बजे तुलसी देवी घास काटने बसोटिया नदी के पास गई थी। देर शाम तक उनके घर न लौटने पर परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो नदी किनारे महिला की चप्पल और दराती मिली,जिससे उसके नदी में बहने की आशंका से प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। एसडी आरएफ ने महिला को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। बुधवार देर शाम तक महिला का कुछ पता नहीं चल सका था। आज सुबह हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से कुछ दूर गौला में एक महिला का शव दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ ने स्थानीय युवकों की मदद से भारी मशक्कत के बाद महिला के शव को नदी से निकाल किनारे पर पहुंचाया। गौला के तेज प्रवाह के कारण टिम को भारी मशक्कत उठानी पड़ी। शव के हाथ में छह उंगलियां होने से शव की शिनाख्त की जा सकी।

शव को गौला से निकाले जाने के दौरान विधायक रामसिंह कैड़ा भी मौके पर मौजूद रहे, उन्होंने महिला की मौत पर दुख व्यक्त किया और भगवान से प्राथना की कि वह मृतका के परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Related Posts

चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…