हल्द्वानी:- नाले में बहा वन दरोगा, घास काटने गई महिला भी लापता, दोनों की तलाश जारी……

Spread the News

हल्द्वानी। पहाड़ों में आफत की बारिश से बढ़ रहीं दुश्वारियां रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। भारी बारिश से जगह-जगह हो रहे भूस्खलन से कई घर तबाह हो गए तो कई अपनी जान से हाथ धो बैठे। वहीं नदी नालों के तेज वहाब में लोगों के बहने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

ताजा मामला नैनीताल जिले के गरम पानी का है। बुधवार रात लगभग आठ बजे बेतालघाट के डोलकोट गधेरे में बाइक सवार वन दरोगा बह गया। मौके पर पहुंचे बचाव दल ने दरोगा को ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस दौरान उसका साथी बाल-बाल बचा। बृहस्पतिवार को फिर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है

जानकारी के अनुसार सिमलखा निवासी वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट बुधवार रात अपने साथी के साथ बाइक से खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे से घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में डोलकोट गधेरा पार करते समय देवेंद्र बाइक समेत पानी के तेज बहाव में बह गया। बाल-बाल बचे साथी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने को अंधेरे में रेस्क्यू अभियान चलाया,लेकिन अंधेरा अधिक होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक देवेंद्र का कुछ पता नहीं चल सका था। जेसीबी की मदद से पानी रुख को मोड़ने का प्रयास किया गया है।

वही दूसरा मामला ओखलकांडा क्षेत्र का है, यहां बसोटिया नदी के पास घास काटने गई महिला लापता हो गई है.लापता महिला की चप्पल और दराती नदी किनारे मिलने से उसके नदी में बहने की आशंका से सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। बुधवार देर शाम तक महिला का कुछ पता नहीं चल सका। ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम सभा बड़ौन तोक की बसोटिया निवासी 50 वर्षीय तुलसी देवी पत्नी तेजराम घर के पास ही घास काटने गई थी जब देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, ग्रामीणों के मुताबिक भारी बारिश के दौरान बसोटिया नदी में महिला की बहने की आशंका जताई है, वहीं विधायक रामसिंह कैड़ा ने भी मौके पर पहुंच जानकारी ली। काफी खोज बीन करने के बाद भी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। एसडीएम धारी के एन गोस्वामी का कहना है कि परिजनों द्वारा गुमशुदगी की तहरीर दी गई है। महिला की तलाश जारी है।

Related Posts

बनभूलपुरा हिंसा प्रकरण,सुप्रीम कोर्ट ने दंगाइयों की जमानत की निरस्त…..

Spread the News

Spread the Newsनैनीताल। 08 फरवरी 2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसात्मक घटना के संबंध में पंजीकृत अभियोगों में उत्तराखंड पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उक्त घटना के…

धारदार हथियार की नोक पर नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म,3 के जिलाफ मुकदमा दर्ज…

Spread the News

Spread the Newsचंपावत। जिले के सल्ली क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। मामले में तीन आरोपियों ने धारदार…