हल्द्वानी:- विवेचना में लापरवाही पर एसएसपी का सख्त एक्शन, दो दरोगा निलंबित जबकि दो लाइन हाजिर…..

Spread the News

हल्द्वानी। बहुउद्देशीय भवन में विवेचनामक कार्यवाही की समीक्षा के दौरान एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने लंबित मामलों का समय से निस्तारण नहीं होने पर विवेचकों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने कठोर कार्रवाई करते हुए दो दरोगाओं को निलंबित जबकि दो दरोगाओं को लाइन हाजिर किया। बुधवार को आदेश कक्ष में विवेचकों की समीक्षा बैठक कर उन्होंने सख्त दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने सभी विवेचकों को सख्त निर्देश दिए कि वे गुमशुदगी की विवेचनाओं में गंभीरता से कार्य करें और विवेचनाओं को अकारण लंबित न रखें। कहा कि लापरवाही करने पर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसएसपी ने अपने अधीनस्थों को भी निर्देश दिए कि वे विवेचनाओं का प्रभावी पर्यवेक्षण करें और विवेचकों को विवेचना अकारण लंबित रखने पर अनुस्मारक भेजें। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में गवाही देने के लिए उपस्थित नहीं होने वाले सरकारी कर्मियों/विवेचकों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान एसएसपी ने विवेचना में लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक हरजीत सिंह राणा और अपर उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह को निलंबित किया, जबकि, उपनिरीक्षक मोहम्मद युनुस और उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा को लाइन हाजिर किया गया। इसके साथ ही सभी विवेचकों को हिदायत दी गई कि विवेचना में लापरवाही करने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। आदेश कक्ष में एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल डा. जगदीश चंद्र, लालकुआं सीओ दीपशिखा अग्रवाल, हल्द्वानी सीओ नितिन लोहनी, रामनगर सीओ सुमित पांडे सहित जिले के सभी विवेचन मौजूद रहे।

Related Posts

मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…