उत्तराखंड:-मौसम विभाग का रेड अलर्ट, जिले में कल भी बंद रहेंगे स्कूल……

Spread the News

नैनीताल। जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा “अलर्ट” जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी व मौसम पूर्वांनुमान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, अंधड़ एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित *सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 2 सितम्बर 2025 (मंगलवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखेंगे। किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल आपदा नियंत्रण कक्ष नैनीताल के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।

जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण ऐजेसियों को भी निर्देश दिए हैं कि वह अलर्ट मोड में रहें। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवागमन को सुचारु रखें।

Related Posts

कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

Spread the News

Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…