कर्णप्रयाग में आफत की बारिश,भूधंसाव से दुकानें क्षतिग्रस्त, सड़क पर मलबा आने से, नैनीताल हाईवे बंद……

Spread the News

देवभूमि में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है । शनिवार देर रात से हो रही बारिश से कर्णप्रयाग मे जगह-जगह भूस्खलन हो गया है। भारी बारिश से कर्णप्रयाग अपर बाजार में भारी मलबा आने से नैनीताल-कर्णप्रयाग हाईवे बंद हो गया है। वहीं, आईटीआई एप्रोच मार्ग भी मलबा और पेड़ आने से बाधित है।

जानकारी के अनुसार, अपर बाजार रोड पर कई जगह भूस्खलन से मलबा आ गया है। नारायणबगड़ बस स्टैंड मुख्य बाजार में भू धंसाव से दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। और कई पर खतरा बना हुआ है। कई जगह हाईवे भी धंसने लगा है। कर्णप्रयाग गोचर के कमेड़ा में पहाड़ी से मलबा आने से रास्ता बंद है। मलबा खेतों में आने से कृषि भूमि बर्बाद हो गई है।

कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर सिमली जखेड़ गदेरे के पास भारी मात्रा में मलबा आने से एक कार फंस गई। वाहन चालक कार छोड़कर किसी तरह बाहर निकला।

सिमली रोड पर पेड़ दुकानों पर जा गिरा। वहीं इसके आस-पास बिजली के दो पोल भी लटक गए। जिससे बिजली की हाईटेंशन और लोटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे शहर में बिजली गुल है।

  • Related Posts

    लीसा तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, कैंटर से 390 टीन बरामद..

    Spread the News

    Spread the Newsनौ लाख रुपये कीमत के लीसे के साथ चालक गिरफ्तार, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई रामनगर। अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त…

    34 प्रस्तावों पर मंथन, कई पर लगी मुहर; दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने की तैयारी..

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बुधवार को प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में दुग्ध संघ से जुड़े…