हल्द्वानी:- देखें Video-भीमताल रानीबाग मार्ग पर आया मलबा, आपदा पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश….

Spread the News

हल्द्वानी। देवभूमि में प्रकृति का प्रकोप लगातार जारी है। जहां रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जनपद में बादल फटने की घटनाओं से प्राकृति अपना रौद्र रूप दिखा रही है, वहीं लगातार हो रही बारिश से रानीबाग भीमताल मार्ग पर अचानक पहाड़ी टूटने से मालवा पुल की एप्रोच रोड पर आ गिरा जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है। पुल के दोनों और लंबा जाम लग गया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने पुराने पुल से आवाजाही बहाल की है। लेकिन अभी केवल भीमताल से आने वाले वाहनों की ही पुल से आवाजाही की जा रही है।

अन्य यात्रियों को ज्यूलिकोट, गेठिया व भूमियाधार होते हुए लंबा मार्ग तय करना पड़ रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर जेसीबी लगातार मलबा हटाने के कार्य में लगी हैं।

इधर, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जनपद में बादल फटने की घटनाओं से चारों और तबाही का मंजर है। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में बादल फटने से कई लोग लापता हैं, जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं। घटना में करीब 20 मवेशी मलबे में दब गए हैं।

मोपाटा गांव में तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल हुए हैं।

रुद्रप्रयाग जिले में भी प्रकृति द्वारा बारपाए गए कहर से कई क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्रों के हालात पर चिंता जताते हुए जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग ने 29 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट और शेष प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन उत्तराखंड में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

  • Related Posts

    लीसा तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, कैंटर से 390 टीन बरामद..

    Spread the News

    Spread the Newsनौ लाख रुपये कीमत के लीसे के साथ चालक गिरफ्तार, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई रामनगर। अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त…

    34 प्रस्तावों पर मंथन, कई पर लगी मुहर; दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने की तैयारी..

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बुधवार को प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में दुग्ध संघ से जुड़े…