हल्द्वानी:- पत्नी ने किया फोन तो हुई मृतक की शिनाख्त, बोली अब में हुई किसी और की…..

Spread the News

हल्द्वानी। बीते रोज पहले कुछ लोगों द्वारा एक युवक को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मौत के कुछ घंटों बाद उसके मोबाइल पर एक फोन आया। दूसरी ओर से बोल रही महिला ने खुद को मृतक की पत्नी बताया, कहा कि अब उसने दूसरी शादी कर ली है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार को कुछ लोग एक युवक को लेकर अस्पताल आए थे। युवक की हालत नाजुक थी, जिस पर डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। हालांकि बुधवार देर शाम युवक की मौत हो गई। लेकिन युवक के बारे में और कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मौत के कुछ देर बाद मृतक के पास से मिले मोबाइल पर एक कॉल आई। बात किए जाने पर दूसरी ओर से बोल रही महिला ने मृतक की शिनाख्त अपने पति के रूप में की, कहा कि अब उसने दूसरी शादी कर ली है।

महिला के बताने पर ही मृतक की शिनाख्त पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी प्रेम शंकर (34 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने प्रेम के परिजनों से संपर्क कर शव परिजनों को सौंप दिया।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…