उत्तराखंड:- नैनीताल में भीषण अग्नि कांड, धूं-धूं कर जली तीन मंजिली इमारत… देखें Video 

Spread the News

नैनीताल। सरोवरनगरी में बुधवार देर रात मोहन को चौराहे के निकट एक तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग से पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार 27 अगस्त देर रात मोहन लाल साह बालिका विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या के आवास में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि आस-पास के लोग दहशत में आ गए। आस पास घनी आबादी होने के चलते लोगों को आग के फैलने का डर सताने लगा। मौके पर दमकल की कई गाड़ियो के साथ स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। भवन में एक बुजुर्ग महिला के होने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि मोहन लाल साह बालिका विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या की बहन शांता रावत इस घर में रहती हैं।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…