उत्तराखंड:-पैसों के लेनदेन से परेशान युवक ने खुद को मारी गोली, आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार..देखें Video

Spread the News

पौड़ी गढ़वाल। पैसों के लेनदेन से परेशान युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सोशल मीडिया पर युवक द्वारा आत्महत्या से पहले डाले गए वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को पौड़ी जनपद के तलसारी गांव निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र सिंह नेगी पुत्र सतीश चंद्र ने अपने ही घर में खुद को गोली मार ली। खुद को गोली मारने से पहले जितेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात कही। वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से पर सबूत इकट्ठे किए।

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी भाजपा नेता हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…