हल्द्वानी: ब्रेकिंग:- ज्योति मेर हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा, इस वजह से हुई ज्योति की हत्या.. देखें-Video

हल्द्वानी। योगा टीचर ज्योति मेर की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। खुलासे के दौरान एसएसपी नैनीताल ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जुलाई को हुई इस वारदात के बाद से पुलिस लगातार जांच में जुटी थी।

ज्योति मेर अजय योगा एंड फिटनेस सेंटर, मुखानी में ट्रेनर के रूप में काम करती थीं। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखा जिसकी पहचान अभय कुमार उर्फ राजा निवासी वाल्मीकि नगर, बिहार के रूप में हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 19 अगस्त को उसे नगला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि हल्द्वानी में चन्दन डायग्नोसिस के टाप फ्लोर में उसके बड़े भाई अजय का फिटनेस योगा सेन्टर नाम से एकेडमी है, जिसे अभियुक्त का बड़ा भाई अजय व अभय चलाते थे योगा सेन्टर में मेनेजमेन्ट के सारे काम अभय देखता था। उक्त सेन्टर में ज्योति मेर भी काम करती थी। इसी दौरान ज्योति और अजय के बीच अवैध सम्बन्धों के चलते अजय ने मुझे यानी अपने भाई अभय को खर्चा देना बंद कर दिया और उसको अपने घर से निकाल दिया। आक्रोश में आकर अभय ने ज्योति के कमरे में रखे उसके दुपट्टे से पीछे से जाकर गला दबाकर हत्या कर दी तथा हत्या करने के पश्चात टैक्सी से बनबसा तथा वहां से नेपाल चला गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद कर लिया है।

इस मामले में सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। अब पुलिस की कार्रवाई से पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया है।

Related Posts

बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय राजा गिरफ्तार…

गोलापार्किंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी…

दीपावली पर बैंकों और सर्राफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिस

हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी तेज कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बुधवार को मिनी पुलिस…