हल्द्वानी: पुलिस बहुउद्देशीय भवन में धरने पर बैठे पूर्व छात्र नेता, जिला पंचायत सदस्यों के सकुशल घर वापसी की मांग……

Spread the News

हल्द्वानी। जिला पंचायत चुनाव के दौरान गायब हुए पांच जिला पंचायत सदस्यों की सकुशल वापसी की मांग को लेकर आज मंगलवार को पूर्व छात्र नेता और कांग्रेसी पुलिस बहुउद्देशीय भवन में धरने पर बैठ गए। उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों को जल्द से जल्द उनके घरों पर सकुशल वापसी की मांग की।

आपको बता दें कि 14 अगस्त को नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान पांच जिला पंचायत सदस्यों का बदमाशों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। धरने पर बैठे छात्र नेताओं और कांग्रेसियों के अनुसार अब तक पांचों सदस्यों में से कोई भी अपने घर वापस नहीं लौटा है। जिससे उनके परिजन चिंतित है। उन्होंने कोतवाल राजेश यादव को ज्ञापन सौंपकर सदस्यों को उनके घरों पर पहुंचाने के लिए आज रात 8 बजे तक का समय दिया है। पूर्व छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय पर पांचों जिला पंचायत सदस्यों की सकुशल उनके घरों को वापसी नहीं होती है तो, कल बुधवार से वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

धरने में दीपक साह, मुकुल बल्यूटीया,योगेन्द्र बिष्ट, जगमोहन बगड़वाल,महेंद्र सिंह धोनी, नितिन पांडे, प्रमोद दुमका,योगेश जोशी, राजकुमार जोशी,कैलाश साह, नीमा भट्ट, राजेंद्र गौनिया, हेम पांडे आदि थे।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…