उत्तराखंड: आपसी विवाद में तड़तड़ाई गोलियां, एक की मौत एक घायल…….

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। किच्छा के दरऊ में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी टिम के साथ मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार दरऊ में दो पक्षों में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। मे पारिवारिक विवाद के चलते अकरम खान और रेहान खान दोनों पक्ष अलग अलग राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हुए हैं। जिसके चलते दोनो पक्षों में अक्सर विवाद होते रहे हैं। सोमवार को भी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक गोली 19 वर्षीय आदिल पुत्र अकरम खान के सीने में लगी। इस दौरान दूसरे पक्ष का राहत खान भी गोली लगने से घायल हो गया। आरोप है उसके बाद रेहान खान पक्ष अकरम के घर मे घुस गए और फायरिंग की। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायल आदिल को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी लाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

Related Posts

मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…