हल्द्वानी: मशहूर लोक गायिका के पति पर लगा शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, मुकदमा दर्ज….. 

Spread the News

हल्द्वानी। उत्तराखंड की मशहूर लोक गायिका के पति पर महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने कोर्ट को बताया कि इवेंट मैनेजर रितेश जोशी से उसकी पहचान थी। कुछ समय पूर्व रितेश उसे शादी का झांसा देकर आवास विकास स्थित एक कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी की वात से पीछे हटने लगा। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता से बातचीत करना भी बंद कर दिया।

महिला के अनुसार उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शनिवार रात आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…