उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के खाते में डाले 25 करोड़, 8,299 हुए लाभान्वित….. 

Spread the News

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए करीब 25 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी। यह राशि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण किए जाने के बाद जारी की गई।

कर्मकार कल्याण बोर्ड को श्रमिकों एवं उनके परिजनों की पुत्री विवाह सहायता योजना, मृत्यु अनुदान योजना, प्रसूति सहायता योजना और शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 8,299 आवेदन प्राप्त हुए थे। विशेष अभियान चलाकर एक माह के भीतर इन सभी आवेदनों का निस्तारण किया गया। श्रम सचिव श्रीधर बाबू अददांकी और श्रमायुक्त प्रकाश चंद्र दुमका ने बताया कि बोर्ड स्तर पर इस प्रकार का प्रयास पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सभी आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने बोर्ड की इस पहल की सराहना करते हुए अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग को श्रमिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ करना होगा। साथ ही उद्योगों और श्रमिकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर उन्हें लगातार रोजगार और सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

इस अवसर पर राज्य मंत्री गीता रावत, उप श्रमायुक्त मधु नेगी चौहान, विपिन कुमार, उमेश चंद्र राय, के.के. गुप्ता, कमल जोशी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    6 दिन बाद लौटी परिवार की खुशियां! सकुशल मिला लापता 12 वर्षीय शिवम…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। छह दिन पहले बनभूलपुरा पुरा क्षेत्र से लापता 12 वर्षीय बालक शिवम को पुलिस ने सकुशल खोज निकाला। बालक के मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार…

    किशोरी के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। विगत दिनों बी0एच0ई0एल0 जंगल में नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर उसे नशीला पदार्थ खिला उसके साथ दुर्ष्कम करने और जान से मारने का प्रयास करने के आरोपी…