हल्द्वानी: चूड़ी लेकर एसपी सिटी के दफ्तर में पहुंचीं महिला कांग्रेसी, कार्यकर्ता, कही ये बात……

Spread the News

हल्द्वानी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के मतदान के दौरान नैनीताल में हुआ बवाल दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को नैनीताल में जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण के बाद शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों ने हल्द्वानी कोतवाली स्थित बहुउद्देशीय भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर बाद महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के दफ्तर में चूड़ी लेकर पहुंच गई। महिलाओं ने एसपी के समक्ष जोरदार नारेबाजी करते हुए शर्म नहीं है आपको चूड़ी पहनो हाथ में के नारे लगाए। एसपी सिटी के महिलाओं को बैठने पर भड़की महिलाओं ने दो टूक कहा जब आप जिला पंचायत सदस्यों की सुरक्षा नहीं कर सके तो यहां बैठने का क्या मतलब। एसपी सिटी के प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को रात 12 बजे तक अपहृत जिला पंचायत सदस्यों को ढूंढकर उनके घर छोड़ने के आश्वासन प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

  • Related Posts

    लीसा तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, कैंटर से 390 टीन बरामद..

    Spread the News

    Spread the Newsनौ लाख रुपये कीमत के लीसे के साथ चालक गिरफ्तार, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई रामनगर। अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त…

    34 प्रस्तावों पर मंथन, कई पर लगी मुहर; दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने की तैयारी..

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बुधवार को प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में दुग्ध संघ से जुड़े…