उत्तराखंड: तेज रफ्तार बस ने 5 बाईकों को मारी टक्कर,2 शिक्षकों की मौत 2 घायल……    

Spread the News

रामनगर। धनगढ़ी नाले में अनियंत्रित बस UK04PA0422 ने नाले के किनारे खड़ी पांच बाईकों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।

सोमवार को हुए इस भीषण हादसे में विरेन्द्र शर्मा (42) निवासी मनिला बिहार चोरपानी रामनगर और सुरेन्द्र सिंह पंवार (53) निवासी गंगोत्री बिहार कानिया की मौत हो गई जबकि ललित पाण्डे पुत्र बालादत्त पाण्डे निवासी दुर्गापुरी रामनगर और सत्यप्रकाश निवासी जसपुर ऊधमसिंह नगर घायल हो गए घायलों का रामनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी शिक्षक थे जो रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह हुई मूसलाधार बारिश के कारण धनगढ़ी नाले का जलस्तर बढ़ गया था, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। इस दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे खड़ी पांच बाइकों के साथ ही खड़े हुए लोगों को भी रौंद दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    जनसेवा में सक्रिय मनोज पाठक, स्वास्थ्य और योग के जरिए लोगों को दे रहे नई दिशा…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वर्षों से भाजपा में बूथ स्तर से लेकर मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न दायित्व निभा चुके मनोज पाठक आज भी जनता के बीच अपनी सक्रियता,…

    बनभूलपुरा में नाले पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किए जाने की साजिश पर नगर निगम सख्त, रुकवाया निर्माण कार्य…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा लाइन नंबर-1 क्षेत्र में नाले पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। नाले के पास कब्जा कर उसे स्थायी रूप से पक्का किए जाने…