हल्द्वानी: 10 वर्षीय बच्चे अमित के अंतिम संस्कार के दौरान कटी हुई अंगुलियां न मिलने पर परिजनों ने उठाए सवाल, इस तरह माने………

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार पश्चिमी खेड़ा में 10 वर्षीय बालक अमित की हत्या का शनिवार को पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बालक के कटे हुए अंग भी बरामद कर लिए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को बच्चे का शव सौंप दिया। रविवार को राजपुरा स्थिति बाल मुक्तिधाम में परिजन बच्चे का अंतिम संस्कार करने पहुंचे। शव को दफनाने के दौरान परिजनों को ज्ञात हुआ कि बच्चे के शव की कटी हुई दो अंगुलियां शव के साथ नहीं हैं। इस पर लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक अंगुलियां नहीं मिलेंगी वह बच्चे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस पर पुलिस प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम करने वाले व्यक्ति को मौके पर बुलाया गया। उसने मौके पर पहुंच कर बच्चे के परिजनों को बताया कि उसने कटी हुई अंगुलियां शव के साथ ही रखीं थीं। काफी खोजने पर मुक्तिधाम में ही शव को रखे जाने के स्थान पर ही घास में बच्चे की अंगुलियां मिल गई तब कहीं जाकर बच्चे के परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार हो सका। इस दौरान मौके पर पूर्व विधायक नारायण पाल भी मौजूद रहे। अंतिम संस्कार तक कोतवाल राजेश यादव भी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

Related Posts

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…