हल्द्वानी: गौलापार पश्चिमी खेड़ा में 10 वर्षीय मासूम की हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, शव मिलने के स्थान से महज 3 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ कटा सिर और हाथ……

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार पश्चिमी खेड़ा क्षेत्र में 10 वर्षीय बालक की निर्मम हत्या कर शव का सिर और हाथ काट देने वाली सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने आज पांच दिन के बाद खुलासा कर दिया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा सहित पुलिस टीम के अथक प्रयास से इस निर्मम हत्या के 32 वर्षीय आरोपी पुत्र मोहन चंद्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया।

4 अगस्त को पश्चिमी खेड़ा गौलापार निवासी खूबकरन मौर्य ने अपने 10 वर्षीय पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान आरोपी के घर पर बच्चे की चप्पलें मिलने पर शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी सहित अन्य परिजनों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। 5 अगस्त को बालक का शव आरोपी के घर के पीछे कट्टे में दबा मिला। शव का सिर और दाहिना हाथ गायब था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तीन विशेष सर्च टीमों का गठन किया, जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज, डॉग स्क्वॉड, ड्रोन कैमरा और एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने घिनौनी मंशा से बालक को अपने घर ले जाकर गला दबाकर हत्या की और वारदात छुपाने के लिए सिर व हाथ काट दिए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव मिलने के स्थान से महज तीन मीटर की दूरी पर गोट में गड्ढा कर दबाए गए सिर और हाथ बरामद कर लिए। शातिर आरोपी बार बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा। अब आरोपी ने अपना गुनाह तो कबूल कर लिया है,लेकिन हत्या में प्रयोग किया गया हथियार अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। मासूम की हत्या के खुलासे के लिए आईजी कुमाऊं ने पुलिस टीम को 5,000 रुपये और एसएसपी नैनीताल ने 2,500 रुपये के इनाम की घोषणा की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    रात में करते थे बंद घरों की रैकी, नैनीताल पुलिस के प्रयासों से हुआ शातिर चोर सपेरों के गिरोह का भंडाफोड़…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्र में हुई बहुमूल्य सोने-चॉदी के आभूषणों की छोटी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने 03 शातिर चोरों…

    जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अब 12 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जनपद के विभिन्न निजी विद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं…