हल्द्वानी: बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने नैनीताल रोड किया जाम….

हल्द्वानी। गौलापार में 10 वर्षीय अमित की हत्या के बाद बुधबार को परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया।

खेतों में बंटाई का कार्य करने वाला खूबकरन यहां गौलापार सुल्तानपुर नगरी क्षेत्र में परिवार के साथ रहता है। 4 जुलाई को दिन में लगभग 12:00 बजे खूबकरन का छोटा बेटा अमित दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए निकला, जब काफी समय तक बेटा वापस नहीं आया तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद ली तो पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति की गोट से अमित की चप्पल बरामद हुई। शक की बिनाह पर पुलिस कुछ लोगों को थाने ले आई। अगले दिन सुबह खेतों में काम कर रहे मजदूरों को गड्ढे में पड़े कट्टे से तेज दुर्गंध आई। मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कट्टे से बच्चे का अंग कटा शव बरामद किया।

बुधवार को बच्चे की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नैनीताल रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जबरन जाम खुलवाया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंचे लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट का घेराव कर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस से बच्चे के कटे अंगों को बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisement
  • Related Posts

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…

    नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद, दोस्त ने ही घोंट दिया अभय का गला…

    खटीमा में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, शव गटर में छिपाया; मोबाइल और 2300 रुपये लूटने के बाद लौटाया फोन खटीमा। खटीमा में लापता हुए 20 वर्षीय युवक…