उत्तराखंड: अपडेट- उत्तरकाशी के धरौली गांव में फटा बादल, भारी तबाही का मंजर, देखें Video….

उत्तरकाशी। जिले के धरौली गांव में मंगलवार सुबह बादल फटने से भारी तबाही फैल गई। इस भयंकर आपदा में प्रशासन ने अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि की है और कई लोगों के मलवे में दबे होने की आशंका जताई है।

अचानक हुई अतिवृष्टि से उफनाई खीरगंगा नदी के पानी के साथ आया मलवा अपने साथ बहुत सी इमारत और होटल को बहा ले गया। कई होटलों में पानी और मालवा भरने से भारी तबाही हुई और कई इमारतें पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। पानी के तेज बहाव में बहुत से भवन तिनकों की तरह बहते नजर आए। भीषण बाढ़ ने धराली बाज़ार को पूरी तरहां से तबाह हो गया। बचाव टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

Advertisement
  • Related Posts

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले..देखें लिस्ट…

    हल्द्वानी नगर निगम को मिली नई नगर आयुक्त, आषिमा गोयल संभालेंगी जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले सीडीओ देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस…

    35 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार…

    हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…