उत्तराखंड: बिग ब्रेकिंग–उत्तरकाशी के धरौली गांव में फटा बादल,भारी तबाही, राहत कार्य जारी, देखें Video….

Spread the News

उत्तरकाशी। जिले के धरौली गांव में मंगलवार सुबह बादल फटने से पूरा क्षेत्र दहल उठा। अचानक हुई अतिवृष्टि से खीरगंगा नदी में आई भीषण बाढ़ ने धराली बाज़ार में तबाही मचा दी। दुकानें, वाहन, होटल और स्थानीय ढांचे पानी और मलबे में तिनकों की तरह बह गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना का दृश्य इतना भयावह था कि किसी के कुछ समझ पाने से पहले ही पूरा इलाका पानी और मलवे के सैलाव की चपेट में आ गया। बाढ़ अपने साथ बड़े-बड़े पत्थर और मलबा भी लेकर आई, जो सीधे बाजार और घरों में घुस गया। कई होटलों और दुकानों में पानी भर गया और कई पूरी तरह से ध्वस्त हो गए।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ग्रामीण राहत व बचाव कार्यों में जुटे हैं। आर्मी की टीमें भी हरकत में आ गई हैं और हर्षिल से भटवाड़ी के लिए रवाना हुई हैं।

Related Posts

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…