हल्द्वानी: ब्रेकिंग- कट्टे में मिला अंग कटा 10 वर्षीय बालक का शव, गौलापार सुल्तानपुरी क्षेत्र में फैली दहशत……..

Spread the News

हल्द्वानी। शहर के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार सुबह खेतों के निकट कट्टे में 10 वर्षीय बच्चे का अंग कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान खेतों में बताई का कार्य करने वाले मजदूर के बेटे के रूप में हुई है। बच्चा सोमवार दोपहर से लापता था।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह खेतों में काम कर रहे मजदूरों को एक कट्टे से तेज दुर्गंध आई। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। काठगोदाम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

हत्या के कारणों और हत्यारे की तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। क्षेत्र के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

हत्या के मामले में अन्य आशंकाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता इस मामले में आपसी रंजिश के अलावा और भी आशंकाएं बनी हुई हैं। अब तक बच्चों के कटे हुए अंग बरामद नहीं हुए हैं

इस जघन्य अपराध ने पूरे गौलापार क्षेत्र को दहशत में डाल दिया है। स्थानीय लोग घटना से आक्रोशित हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

  • Related Posts

    जनसेवा में सक्रिय मनोज पाठक, स्वास्थ्य और योग के जरिए लोगों को दे रहे नई दिशा…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वर्षों से भाजपा में बूथ स्तर से लेकर मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न दायित्व निभा चुके मनोज पाठक आज भी जनता के बीच अपनी सक्रियता,…

    बनभूलपुरा में नाले पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किए जाने की साजिश पर नगर निगम सख्त, रुकवाया निर्माण कार्य…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा लाइन नंबर-1 क्षेत्र में नाले पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। नाले के पास कब्जा कर उसे स्थायी रूप से पक्का किए जाने…