हल्द्वानी: फतेहपुर बसानी मार्ग पर उफनाए नाले में बहे तीन लोगों में से एक की मौत, छह किलोमीटर दूर मिला शव…..

Spread the News

हल्द्वानी। लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। रविवार को फतेहपुर से आगे बसानी मार्ग पर आए नाले में तीन लोग बह गए, जिनमें से एक का शव सोमवार को बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से फतेहपुर बसानी मार्ग पर देर रात उफनाए बरसाती नाले को पैदल पार करने के प्रयास में एक व्यक्ति हाथ छूटने पर नाले के तेज वहाब में बह कर दूर निकल गया। उसके दो साथियों को तो बचा लिया गया लेकिन तीसरे का कुछ पता नहीं लगा। सोमवार की सुबह चलाए गए अभियान के दौरान नाले में बहे व्यक्ति का शव घटना स्थल से लगभग छह किलोमीटर दूर बरामद हुआ है। मृतक की पहचान योगेश सुयाल (32) पुत्र पीतांबर दत्त सुयाल निवासी पीपल पोखरा फतेहपुर मुखानी जिला नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Related Posts

    जनसेवा में सक्रिय मनोज पाठक, स्वास्थ्य और योग के जरिए लोगों को दे रहे नई दिशा…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वर्षों से भाजपा में बूथ स्तर से लेकर मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न दायित्व निभा चुके मनोज पाठक आज भी जनता के बीच अपनी सक्रियता,…

    बनभूलपुरा में नाले पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किए जाने की साजिश पर नगर निगम सख्त, रुकवाया निर्माण कार्य…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा लाइन नंबर-1 क्षेत्र में नाले पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। नाले के पास कब्जा कर उसे स्थायी रूप से पक्का किए जाने…