उत्तराखंड: ब्रेकिंग- मूसलाधार बारिश के चलते रपटे के तेज बहाव मे बहे स्कूटी सवार, पुलिस ने किया रेस्क्यू, देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल से हल्द्वानी की और आ रहे दो स्कूटी सवार अरुण पुत्र राकेश लाल निवासी निकट रैमसे अस्पताल नैनीताल और अभिजीत तिवारी निवासी बड़ा बाजार नैनीताल तेज बारिश में भुजियाघाट के निकट रपटे में आए पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर स्कूटी सहित बह गए।

 

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर टीम के साथ काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची sdrf, फायर और पुलिस की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू टीम ने पानी के तेज बहाव में बह रहे दो व्यक्तियों में से एक को तत्काल रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। इसके बाद दूसरे व्यक्ति की तलाश में पुलिस टीम जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे व्यक्ति को भी रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किए गए दूसरे व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…