हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को सख्त निर्देश…..

Spread the News

हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर की लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद नगर निगम, परिवहन विभाग, जल संस्थान, विद्युत, एडीबी, जीएसटी और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कमिश्नर ने पाया कि वर्कशॉप संचालक शहर के अन्य हिस्सों में कारोबार कर रहे हैं, जबकि उनके लिए ट्रांसपोर्ट नगर में प्लॉट आवंटित हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को ऐसे संचालकों को नोटिस जारी करने और निर्धारित समय में स्थानांतरित न होने पर सीलिंग की कार्रवाई के निर्देश दिए। खाली प्लॉटों को अन्य वर्कशॉप्स को प्राथमिकता से आवंटित करने के भी आदेश दिए गए ताकि ट्रैफिक दबाव कम हो और सभी इकाइयां एक जगह पर संचालित हों।

पार्किंग व्यवस्था को देखते हुए आयुक्त ने पुराने और लावारिस वाहनों की शीघ्र नीलामी करने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि अब कोई वाहन बिना शुल्क पार्क नहीं होगा। 108 एंबुलेंस की खराब स्थिति पर नाराज़गी जताते हुए परिवहन विभाग को कुमाऊं मंडल की सभी एंबुलेंस का डाटा तीन दिन में प्रस्तुत करने को कहा गया। सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, बाउंड्री वॉल की मरम्मत, चोक नालियों की सफाई, जर्जर विद्युत पोलों को हटाने और पार्किंग क्षेत्र में टूटी टाइलों की मरम्मत जैसे मुद्दों पर भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। रात में बिना बिल के माल आने की शिकायतों पर जीएसटी विभाग को विशेष सतर्कता बढ़ाने को कहा गया। आयुक्त ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर को व्यवस्थित, सुरक्षित और उपयोगकर्ता-केंद्रित बनाना प्राथमिकता है। इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…