हल्द्वानी: जनसभाओं में बेला को मिल रहा अपार जन समर्थन, विधायक भगत ने जनता से की बेला के पक्ष में मतदान करने की अपील…..

हल्द्वानी। रामडी आनसिंह जिला पंचायत सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बेला तोलिया ने मंगलवार को पनियाली, बजूनिया हल्दू, और कुरियागांव में विशाल जनसभाओं का आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान जोर शोर से बेला के चुनाव प्रचार में जुटे कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने सभा में उमड़े आपार जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि बेला अपने कार्यकाल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की गरिमा को बनाए रख जनता के हित में कई विकास कार्य किए। उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया। कहा कि केंद्र, राज्य, और जिले में भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों में और अधिक तेजी आएगी। भगत ने कहा कि बेला को जनता का मिलता अपार जन समर्थन देख प्रतिद्वंदियों के हौसले पस्त हो गए हैं, और उनके पास छींटाकसी एवं बुराई करने के अलावा कुछ नहीं बचा है। बेहतर समाज निर्माण के लिए सकारात्मक सोच वाले व्यक्तित्व के हाथों में ही नेतृत्व सौंपना चाहिए जो के सही मायने में बेला तौलिया ही है।

हल्द्वानी: जनसभाओं में बेला को मिल रहा अपार जन समर्थन, विधायक भगत ने जनता से की बेला के पक्ष में मतदान करने की अपील…..

विधायक भगत ने लामाचौड़ मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से बेला के पक्ष में चुनाव प्रचार करने को कहा। इस दौरान मौजूद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद और कमलेश शर्मा ने भी जनता से बेला के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

प्रचार कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ,प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ,महेश शर्मा , समाजसेवी बालम देवका, भुवन कर्नाटक , दिनेश सुयाल , लक्ष्मण सिंह बिष्ट , बालम सिंह रावत , बसंती राणा , कैलाश सिंह बिष्ट , रेखा जोशी , चंदन सिंह राणा , लाल सिंह गैंडा , मोहन पपनै, पुष्पा देवका , किशन भैसोड़ा , भावना भैसोड़ा , ममता जोशी , टीकम सिंह बोरा , धीरज जोशी ,तत्वगुरु सुरेश बहुगुणा , रमेश चंद्र सुयाल , गोविंद सिंह भैसोड़ा , त्रिलोक सिंह मेहरा समेत भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही ।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…