हल्द्वानी: प्रशासन द्वारा मकानों पर निशान लगा की जा रही कार्रवाई के खिलाफ जनता में आक्रोश, प्रभावितों ने एसडीएम कोर्ट में किया प्रदर्शन…..

Spread the News

हल्द्वानी। नालों के किनारे बसे मकानों पर प्रशासन द्वारा लगाए गए निशानों के खिलाफ मंगलवार को राजपुरा क्षेत्र के दर्जनों प्रभावित पूर्व मेयर प्रत्याशी मनोज कुमार के नेतृत्व में एसडीएम कोर्ट पहुंचे। प्रभावितों ने कोर्ट परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कहा कि राजपुरा क्षेत्र में. प्रशासन द्वारा मकानों पर निशान लगा उन्हें तोड़ने का जो आदेश जारी हुआ था. उसको माननीय मुख्यमंत्री जी के हस्तक्षेप को बाद व मानवीय दृष्टिकोण को देखते हुए जो भोरी राहत मानसून सत्र तक दी गई है उससे हम राजपुरा वासी (जिनके मकान चिन्हीकृत हुए है) असतुष्ट है। साथ ही हमारा यह भी कहना है जिस तरीके से शासन प्रशासन के लोग बिना बताये हमारे क्षेत्र में आये और मार्किंग कर चले गये इससे क्षेत्र की जनता में भय का माहौल है। कहा कि यदि सरकार हमारे मकानों को तोड़ती है तो है हमें किसी अन्य स्थान पर विस्थापित किया जाना चाहिए। क्षेत्र के अधिकांश लोग मजदूरी करके अपने परिवारों का भरण पोषण कर रहे हैं, ऐसे में यदि उनके सिर से छत छीन जाएगी तो वह कहां जाएंगे। इस क्षेत्र में लोग पिछले 75 वर्षों से निवास कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए गरीबों के हित में कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

इस दौरान मोहनी,उषा,सरस्वती,कमला,रूपा देवी, भगवती,पुष्पा देवी,किरन,रमेश आदि लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…