हल्द्वानी: नालों के किनारे बसे लोगों को बड़ी राहत, मानसून में नहीं टूटेगा कोई भी आवास…..

Spread the News

हल्द्वानी। देवखड़ी समेत अन्य नालों के किनारे बसे लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रशासन द्वारा नोटिस दिए जाने और निशान लगाए जाने की कार्रवाई के दौरान जनता में बने भय के माहौल में कुछ राहत मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए मानसून सीजन तक किसी भी आवासीय मकान पर कार्रवाई न करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत आज एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में कोई भी आवास नहीं तोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम में लोगों की सुरक्षा और कठिनाईयों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

हाल ही में आवास विकास, सुभाष नगर और राजपुर क्षेत्र में नाले के किनारे निवासरत बहुत से लोगों को प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए गए थे, जिसके बाद कई घरों पर लाल निशान भी लगाए गए थे। इस कार्रवाई के बाद से लोगों को सिर से छत हटने का भय सताने लगा था।

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब लोगों को मानसून बीतने तक राहत मिली है, हालांकि भविष्य में क्या कदम उठाए जाएंगे इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…