हल्द्वानी: आंगन में खेल रहे मासूम को कुत्तों ने नोचा…..

Spread the News

हल्द्वानी। आंगन में खेल रहे मासूम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में बच्चे को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां मासूम का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हरिपुर जमन सिंह गांव निवासी संजीव का 18 माह का बेटा बासु आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वहां घूम रहे दो आवारा कुत्तों ने मासूम पर हमला कर दिया और उसको खींच कर ले जाने लगे। कुत्तों ने उसके गले व गाल को बुरी तरह से नोच कर फाड़ दिया। बासु की चीख-पुकार सुन परिजन दौड़े और किसी तरह से कुत्तों से उसे छुड़ाया। गंभीर घायल अवस्था में बुरी परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने तुरंत मासूम के दोनों तरफ से नीचे गए गाल व गले में 4-4 टांके लगाए गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार मासूम की हालत अब पहले से ठीक है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…