हल्द्वानी: भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र स्थित होटल में लगातार प्रेमी जोड़े के आने पर स्थानीय लोगों का हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस….

हल्द्वानी। भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र स्थित होटल में लगातार आ रहे प्रेमी जोड़े का क्षेत्र के लोगों द्वारा विरोध करने पर भारी हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे में मिले महिला पुरुष से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार सुभाष नगर स्थित गली में एक होटल है। जिसमें पिछले कुछ दिनों से एक युवक आए दिन अलग अलग महिलाओं को लेकर आता है। इस पर बुधवार को क्षेत्र के लोगों के सब्र का बांध टूट गया। आक्रोशित लोगों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर भोटियापड़ाव पुलिस चौकी और कोतवाल राजेश कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक-युवती के दस्तावेज जांचे तो वह बालिग मिले। लोगों का आरोप है कि उक्त होटल में युवक-युवती अकसर आते हैं, इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। साथ ही होटल मानकों को ताक पर रखकर बनाया गया है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने मौके पर हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बताया कि जांच में युवक-युवती बालिग मिले हैं। होटल प्रबंधन को हिदायत दी गई कि कमरा देने से पहले यह देख लें कि लोकल लोगों को होटल क्यों चाहिए। एंट्री रजिस्टर में कमी पाए जाने पर पुलिस द्वारा 10 हजार रुपए का कोर्ट का चालान किया गया है। होटल में पकड़े गए युवक-युवती का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

  • Related Posts

    रामनगर के रिसॉर्ट में युवती से दुष्कर्म, कंपनी के दो कर्मचारी गिरफ्तार

    कॉरपोरेट आउटिंग के दौरान वारदात का आरोप, कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपित जेल भेजे गए रामनगर। रामनगर के सांवल्दे स्थित एक रिसॉर्ट में दिल्ली की कंपनी की कॉरपोरेट…

    भोजपत्र पर शोध ने दिलाया सम्मान, डॉ. खष्टी डसीला बनीं उत्तराखंड का गौरव

    UCOST यंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड-2026 से सम्मानित, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं 19 शोधपत्र हल्द्वानी। हिमालयी जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कर उत्तराखंड…