हल्द्वानी: हरेला पर्व पर सिटी पार्क में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन, सांसद अजय भट्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे शामिल…..

Spread the News

हल्द्वानी। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति के प्रतीक हरेला महापर्व के अवसर पर आज सिटी पार्क में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट तथा महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सांसद अजय भट्ट ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हरेला महापर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हर नागरिक से एक पौधा लगाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

विधायक बंशीधर भगत ने भी लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कुमाऊं कमिश्नरवदीपक रावत ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारे दायित्व का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी राहुल शाह सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…