हल्द्वानी: मातम में बदलीं त्यौहार की खुशियां, भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत,पत्नी और बच्चे घायल……… 

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार देवला तल्ला पजाया बागजाला निवासी कन्नू संबल (28) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे कन्नू अपनी पत्नी ममता(26) और दो बच्चों, बेटी गौरी(10), बेटा उदयांश (5) के साथ बाइक से किच्छा अपने साल के यहां त्योहार मनाने जा रहा था। गौरा पड़ाव से गुजरने के दौरान उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में पत्नी और बच्चे छिटक कर दूर जा गिरे, लेकिन कन्नू का सिर ट्रक के टायर के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कन्नू पेशे से कुक था, और इन दिनों प्रशिक्षण केंद्र बागजाला में खाना बनाने का कार्य कर रहा था।

घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद से कन्नू की पत्नी और बच्चे सदमे में है।

कन्नू की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…