उत्तराखंड: राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट…..

Spread the News

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जनपदों के लिए 16 और 17 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून ने जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में संबंधित प्रशासन को। आपात स्थिति के लिए तैयार रहने और आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुसार, सभी जिला स्तर पर नोडल अधिकारी और आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट पर रहेंगी, जबकि पुलिस चौकियों, थानों व राजस्व कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहने को कहा गया है।

मार्गों के बाधित होने की स्थिति में उन्हें तत्काल खोलने के लिए एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई और अन्य निर्माण एजेंसियों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश जारी हुए हैं। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे इस अवधि में अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। पर्यटक और ट्रेकरों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों की यात्रा से परहेज करने को कहा गया है। वहीं स्कूलों को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा की किसी भी स्थिति में राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 1070, 112 या 0135-2710335 पर तत्काल सूचना देने का आग्रह किया गया है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…