उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, कनाडा में पढ़ रही युवती ने 12वीं पास युवक का थामा हाथ, कोतवाली में हंगामा……

Spread the News

रामनगर। कहते हैं प्यार ऊंच-नीच छोटा-बड़ा देख कर नहीं होता। प्यार में लोग किसी भी हद से गुजर जाते हैं। ऐसा ही मामला रामनगर ब्लॉक मालधनचौड़ में देखने को मिला। यहां कनाडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही युवती को इंस्टाग्राम के जरिये मालधनचौड़ निवासी 12वीं पास युवक से प्यार हो गया। युवती मालधनचौड़ पहुंची और उसने प्रेमी युवक से शादी कर ली। सूचना के बाद युवती के परिजनों के पहुंचने पर रामनगर कोतवाली में जमकर हंगामा चला।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से हैदराबाद (तेलंगाना) के साकेत स्वारना निवासी 19 वर्षीय युवती अपने माता-पिता के साथ कनाडा में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। युवती के पिता इंजीनियर और मां प्रोफेसर हैं। इंस्टाग्राम के जरिये युवती का मालधनचौड़ के 23 वर्षीय युवक से संपर्क हुआ। 12वीं पास युवक के पिता सेना में हैं और वह अपनी मां के साथ रुड़की में रहकर आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा है।

पुलिस ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए दोनों का आसपास में संपर्क। बातों का सिलसिला धीरे-धीरे प्यार में बदल गया और फिर दोनों ने शादी करने की ठान ली। कुछ समय पूर्व युवती अपने माता-पिता के साथ हैदराबाद पहुंची थी। 10 जुलाई को वह घर से बिना बताए कहीं चली गई तो परिजनों ने वहां के थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई।

युवती हैदराबाद से रुड़की पहुंची और प्रेमी से मिली। दोनों रुड़की में ही कोर्ट मैरिज करना चाहते थे। आधार कार्ड में युवक का पता मालधनचौड़ का था। ऐसे में वहां शादी नहीं हो पाई। दोनों रविवार शाम मालधनचौड़ पहुंचे और सोमवार सुबह उन्होंने मंदिर में शादी कर ली।

बेटी की लोकेशन ट्रेस करते हुए युवती के माता-पिता हैदराबाद पुलिस के साथ मालधनचौड़ पहुंचे। वहां से पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली रामनगर आई। कोतवाली में युवती के परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। एसएसआई ने बताया कि हैदराबाद पुलिस युवती को परिजनों के सुपुर्द कर वापस चली गई है। फिलहाल युवती के माता-पिता युवक के परिजनों के साथ मालधनचौड़ चले गए हैं।

दोनों बालिग हैं और दोनों ने मंदिर में शादी की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई है। फिलहाल युवती के परिजन युवक के घर चले गए हैं। पुलिस मामले में नजर बनाए हुए है।

  • Related Posts

    जनसेवा में सक्रिय मनोज पाठक, स्वास्थ्य और योग के जरिए लोगों को दे रहे नई दिशा…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वर्षों से भाजपा में बूथ स्तर से लेकर मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न दायित्व निभा चुके मनोज पाठक आज भी जनता के बीच अपनी सक्रियता,…

    बनभूलपुरा में नाले पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किए जाने की साजिश पर नगर निगम सख्त, रुकवाया निर्माण कार्य…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा लाइन नंबर-1 क्षेत्र में नाले पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। नाले के पास कब्जा कर उसे स्थायी रूप से पक्का किए जाने…