हल्द्वानी: पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नशे में वाहन चला रहे आठ चालक गिरफ्तार……

Spread the News

हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस द्वारा यातायात उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर शराब के नशे में वाहन चलने वाले, हुड़दंग करने वाले 08 चालकों को गिरफ्तार कर 05 कारों और 03 बाईकों को सील किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर काठगोदाम खेड़ा खान मार्ग पर थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी के नेतृत्व चलाए गए अभियान के तहत 120 लोगों पर कार्यवाही की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।

वहीं 31 व्यक्तियों पर MV Act के तहत चालानी कार्रवाई कर ₹14,500 का जुर्माना वसूला गया, साथ ही 07 हुड़दंगी व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर ₹1,750 जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने साफ किया कि हुड़दंग करने वाले व शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जनता से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें और समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…