उत्तराखंड:महिला का मंगलसूत्र झपट,चलती ट्रेन से लुटेरा फरार….

Spread the News

हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ हुई लूट की घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार पंतनगर रेलवे स्टेशन पर बेटे को ट्रेन में बैठने पहुंची महिला आनंदी कुंजवाल के गले में पड़े मंगलसूत्र को लूट लुटेरा फरार हो गया। महिला की तहरीर पर जीआरपी थाना काठगोदाम ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।

फुटहिल सिटी कॉलोनी कमलुवागांजा निवासी आनंदी कुंजवाल अपने बेटे को छोड़ने के लिए पंतनगर रेलवे स्टेशन पहुंची। बेटे को आगरा जाना था और उसका रिजर्वेशन पंतनगर रेलवे स्टेशन से था इसलिए बीती पांच जुलाई को वह अपने बेटे को आगरा जाने वाली ट्रेन में बैठाने रेलवे स्टेशन पहुंची। तहरीर में महिला ने बताया कि बेटे को ट्रेन में बैठाने के बाद जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी एक युवक उनके गले में पड़े मंगलसूत्र को झपटकर चलती ट्रेन से फरार हो गया। जीआरपी थानाध्यक्ष नरेश कोहली ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…